By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2023
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती मुकाबले में टीम की अगुआई करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम को अपनी सेवांए दे रहे हैं। मौजूदा सत्र शुक्रवार को अहमदाबाद में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ शुरू होगा। सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मैच रविवार को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।