Swati Maliwal Assault Case: कम नहीं हो रही विभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 16 जुलाई तक बढ़ाई कस्टडी

By अंकित सिंह | Jul 06, 2024

दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से जुड़े कथित मारपीट मामले में शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 16 जुलाई तक बढ़ा दी। कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट करने का आरोप है। इससे पहले कुमार को ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के जरिए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल के समक्ष पेश किया गया था जिन्होंने उनकी न्यायिक हिरासत छह जुलाई तक बढ़ा दी थी। 

इसे भी पढ़ें: मैं आतंकवादी नहीं... दिल्ली हाई कोर्ट में बोले केजरीवाल, दिल्ली CM की जमानत याचिका पर CBI को नोटिस

स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं दिया गया, आयोग का बजट 28.5 प्रतिशत कम कर दिया गया, 181 हेल्पलाइन को वापस ले लिया गया और अध्यक्ष एवं दो सदस्यों के रिक्त पदों को भरने का कोई प्रयास नहीं किया गया। मालीवाल ने कहा, ‘‘जब से मैंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है, तब से दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अफसरों ने आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर