महिला दिवस पर बोलीं शैलजा, महिला आरक्षण विधेयक पर BJP अब ख़ामोश क्यों है?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच वर्षों में महिलाओं के मुद्दे पर सिर्फ भाषण दिए, लेकिन महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कुछ नहीं किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शैलजा ने यह भी कहा कि महिलाओं और खासकर दलित महिलाओं के सशक्तीकरण में कांग्रेस जो प्रयास किए हैं, उसकी कोई तुलना नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अछूत की प्रथा के खिलाफ कांग्रेस ने सबसे पहले प्रस्ताव पारित किया था। राजीव गांधी की वजह से पंचायत में महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित हुई। कांग्रेस की सरकारों ने ऐसे कई कदम उठाए जिनसे देश की अनगिनत महिलाओं को मौका मिला। इनमें बहुत सारी महिलाओं हैं जिनका सशक्तिकरण हुआ।’’

इसे भी पढ़ें: नयी दिल्ली से गौतम गंभीर, चांदनी चौक से विजय गोयल BJP टिकट की दौड़ में आगे

उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग की सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में पारित किया। सोनिया गांधी जी के निर्देश पर यह किया गया। मोदी जी की सरकार ने पांच वर्षों में इस बारे में कुछ नहीं किया।’’शैलजा ने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार में दलितों और दलित महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। लेकिन यह सरकार मूल प्रश्नों पर जवाब देने की बजाय ध्यान भटकाने की कोशिश करती है। 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलााओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाया है और कोई दूसरी ऐसी पार्टी नहीं है जिसने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए इतना काम किया हो।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal