DK Shivakumar vs HD Kumaraswamy: बिदादी टाउनशिप मेरा Dream Project नहीं, किसानों के लिए हो रही राजनीति

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि बिदादी टाउनशिप प्रोजेक्ट उनका "ड्रीम प्रोजेक्ट" नहीं है। यह बयान इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच आया है। बिदादी टाउनशिप मामले पर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवकुमार ने कहा कि बिदादी में हुई घटनाओं से उन्हें दुख पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी करने के मकसद से राजनीति की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार का मास्टरस्ट्रोक: Youth Empowerment के लिए ₹1,010 करोड़ का Mega Project, बनेंगे 10,000 Bharat Jodo Yuva Sangha

उन्होंने कहा मैंने कभी नहीं कहा कि बिदादी प्रोजेक्ट मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। मैं बस किसानों के बेटे, महान HDK के दिखाए रास्ते पर चल रहा हूँ। उन्होंने जो काम अधूरा छोड़ा था, मैं उसे ही आगे बढ़ा रहा हूँ। खुद को किसान का बेटा बताते हुए शिवकुमार ने कहा कि खेती न करने के बावजूद वे किसानों की चिंताओं को समझते हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूँ, भले ही मैंने खेती नहीं की। मैं किसानों के अनुभव और संघर्षों को जानता हूँ। अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए शिवकुमार ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद कुछ लोग नाखुश हैं और उनके ख़िलाफ़ साज़िशें रची जा रही हैं।

उन्होंने कहा, "कुछ लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और मेरे CM बनने के बाद से सो नहीं पा रहे हैं। मुझे पता है। मैं आपको किसी और दिन बताऊंगा कि मुझे जेल भेजने के लिए क्या-क्या साज़िशें रची गईं। HD कुमारस्वामी की बातों का ज़िक्र करते हुए शिवकुमार ने कहा, "आज भी HD कुमारस्वामी अन्ना ने कहा कि जल्द ही DK शिवकुमार जेल जाएंगे। मैं चाहता हूँ कि आपकी यह इच्छा पूरी हो। जेल मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। शिवकुमार ने कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए ज़मीन का अधिग्रहण पहले भी किया गया है, जिसमें बेंगलुरु एयरपोर्ट, कृष्णा और हासन जैसे इलाके शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी सेना ने ईरानी रॉकेट लॉन्चरों को बनाया निशाना

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित स्वदेश लौटे

शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बाद लड़खड़ाया मध्यक्रम, भारत ने थाइलैंड के खिलाफ बनाए 159 रन

ओडिशा के विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश, संयुक्त संसदीय समिति ने सौंपी राय