बाइडेन प्रशासन करेगा 20 कॉरपोरेट हस्तियों की नियुक्ति,अमेरिका-भारत के रिश्ते होंगे और मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2021

वाशिंगटन। बाइडेन प्रशासन ने अमेरिका-भारत सीईओ मंच के अमेरिकी वर्ग में 20 कॉरपोरेट हस्तियों को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमेरिका-भारत सीईओ मंच की स्थापना 2005 में साझा हितों पर चर्चा करने और दोनों देशों के व्यापारिक समुदायों को एक साथ लाने के लिए हुई थी। इस मंच में अमेरिका और भारत के निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ ही दोनों देशों के वाणिज्य सचिव भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: शिकागो में इजराइल के समर्थन में भारतीय अमेरिकियों ने रैलियां निकाली

अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रशासन ने मंगलवार को अमेरिकी सीईओ से इस विशेष समूह का हिस्सा बनने के लिए आवेदन आमंत्रित किए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए इस मंच के जरिए निजी क्षेत्र अपनी सिफारिशें कर सकेगा और अपनी राय बता सकेगा।

प्रमुख खबरें

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh

कैब ड्राइवर का शातिर दिमाग और खौफनाक साजिश! पत्नी, सास, साले, सरहज सहित पूरे ससुराल को उतारा मौत के घाट, अलग-अलग ठिकानों पर फेंकी लाशें!

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान