बाइडन प्रशासन को भारत-अमेरिका संबंधों को द्विदलीय समर्थन जारी रहने की उम्मीद : White House

By Prabhasakshi News Desk | Dec 13, 2024

वाशिंगटन । अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को उम्मीद है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के दौरान भी भारत-अमेरिका संबंधों के लिए द्विदलीय समर्थन जारी रहेगा। व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस द्विपक्षीय संबंध को बढ़ाने के लिए दोनों दलों का मजबूत समर्थन रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह जारी रहेगा।’’

किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमारे संबंधों में बहुत कुछ ऐसा है जिससे सैन्य से सैन्य, संचार... लोगों के बीच संबंध, आर्थिक संबंध बेहतर हुए हैं।’’ क्वाड एवं भारत पश्चिम एशिया यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) पर आगामी प्रशासन से बाइडन की क्या अपेक्षाएं हैं ? इस पर किर्बी ने कहा, ‘‘यह निर्धारित करना उनके ऊपर होगा कि वे हिंद-प्रशांत क्वाड का लाभ कैसे उठाते हैं।

प्रमुख खबरें

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी

Vastu Shastra: रात में कपड़े धोने से बढ़ता है Vastu Dosh, सुबह का समय माना गया सबसे शुभ