Biden ने फिर करा दी अमेरिका की बेइज्जती, कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति ट्रंप बता दिया

By अभिनय आकाश | Jul 12, 2024

कन्फ्यूज से दिखने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इन दिनों अमेरिका के लिए पब्लिक अपियरेंस में राष्ट्रपति के तौर पर काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। जी7 की वो तस्वीर आपको याद होगी कि किस तरह से जो बाइडेन बाकी राष्ट्राध्यक्षों से दूर जाते हुए नजर आए थे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का ध्यान जैसे ही उन पर पड़ा उन्हें अंदाजा हो गया कि जो बाइडेन कन्फ्यूज हो गए हैं। तभी उनका हाथ पकड़कर वो उन्हें बाकी राष्ट्राध्यक्षों के साथ लाकर खड़ा कर देती हैं। एक बार फिर जो बाइडेन बेइज्जती का सबब बन चुके हैं। अमेरिका को बार-बार राष्ट्रीयस्तर पर शर्मिंदगी का सामना करता पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें: NATO सम्मेलन में Biden ने जेलेस्की के साथ किया कुछ ऐसा, हैरान रह जाएंगे पुतिन

बाइडेन को दानदाताओं, समर्थकों और साथी डेमोक्रेट्स के संदेह का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें डर है कि अब उनके पास 5 नवंबर के चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प को हराने या अगले चार साल के कार्यकाल के लिए देश का नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है। इससे पहले यूक्रेन के लिए नाटो के स्थायी समर्थन के बारे में बाइडेन के भाषण के अंत में गलती हुई। जब उन्होंने यूक्रेन में युद्ध की समाप्ति के बाद पश्चिमी देशों से सुरक्षा की गारंटी देने का वादा किया तो वह अपनी टिप्पणी के दौरान बोलते बोलते लड़खड़ाए। फिर गलती से जेलेंस्की को पुतिन बता दिया। 

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता