Military Aid: जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा से पहले बाइडन प्रशासन की यूक्रेन के लिए 1.85 अरब डॉलर के सैन्य सहायता की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2022

वाशिंगटन। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की पहली घोषित विदेश यात्रा से पहले अमेरिका ने कीव को 1.85 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की है। जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा और राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात से पहले अमेरिका ने यूक्रेन को इस सैन्य सहायता के तहत पैट्रियॉट मिसाइल की बैटरी भेजने की भी घोषणा की। अमेरिकी प्रशासन ने यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता की यह घोषणा जेलेंस्की के अमेरिका पहुंचने से महज कुछ घंटे पहले की। इस पैकेज के तहत पेंटागन के भंडार से एक अरब डालर कीमत के हथियार और उपकरण शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर