जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी रशद हुसैन को धार्मिक स्वतंत्रता का राजदूत नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी अमेरिकी अटॉर्नी रशद हुसैन को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता का एंबेसडर-एट-लार्ज नामित किया है। किसी महत्वपूर्ण पद के लिए नामित वह पहले मुस्लिम हैं। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। एंबेसडर-एट-लार्ज ऐसा राजदूत होता है जिसे विशेष जिम्मेदारियां दी जाती है लेकिन वह किसी खास देश के लिए नियुक्त नहीं होता है। हुसैन (41) वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सहयोग एवं वैश्विक भागीदारी के लिए निदेशक हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘आज की यह घोषणा राष्ट्रपति की एक ऐसा प्रशासन बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसमें सभी धर्मों के लोगों का समावेश हो। हुसैन पहले मुस्लिम हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के एंबेसडर-एट-लार्ज के तौर पर सेवा के लिए नामित किया गया है।’’ हुसैन इससे पहले न्याय विभाग के राष्ट्रीय सुरक्षा खंड में वरिष्ठ वकील के तौर पर सेवा दे चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Oberoi Hotel से शुरू हुई मोहब्बत, Supreme Court में खत्म हुआ रिश्ता; Omar Abdullah और Payal की Love Story का अंत

कंसीव करने में आ रही है दिक्कत? Reproductive Health सुधारने के लिए रामबाण है यह 1 आसन

Prabhasakshi NewsRoom: Kashmir में बड़ा Terror Attack, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल, आतंकियों की खोज जारी

Delhi में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज, AQI संतोषजनक