Joe Biden ने गाजा में हवाई मार्ग से मानवीय सहायता पहुंचाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका जल्द ही गाजा में हवाई मार्ग से मानवीय सहायता पहुंचाना शुरू करेगा। बाइडन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही इजराइली सैनिकों के साथ हुई एक भीषण मुठभेड़ के दौरान कई फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गयी थी।

बाइडन ने कहा कि आने वाले दिनों में गाजा में विमानों के जरिए लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाई जाएगी। गाजा में बृहस्पतिवार को एक मानवीय सहायता काफिले से खाद्य सामग्री लेने की कोशिश कर रहे फलस्तीनियों की एक भीड़ पर इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में 100 से अधिक लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा