Kamala Harris की शर्मनाक चुनावी हार पर बाइडेन ने तोड़ी चुप्पी, सत्ता हस्तांतरण को लेकर दे दिया बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Nov 08, 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश को संबोधित किया। इस दौरान बाइडेन ने ट्रंप की जीत और कमला हैरिस की हार से निराश डेमोक्रेट्स को दिलासा देने की कोशिश की। बाइडेन ने इस चुनाव को अमेरिकी चुनाव प्रणाली की मजबूती का प्रमामण बताया और सभी से कहा कि सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया सुचारू रुप से आगे बढ़ेगी। बाइडेन ने कहा कि देश ने जो विकल्प चुना है, हम उसे स्वीकार करते हैं। मैंने ट्रंप से बात की। उन्हें जीत पर बधाई दी। मेरा पूरा प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता सौंपने के लिए उनकी टीम के साथ काम करेगा। अमेरिकी लोग इसी के हकदार है। कमला हैरिस से बात की, उन्हें अपने अभियान पर गर्व होना चाहिए। बाइडेन ने कहा कि हर रास्ते पर चुनौतियां होती हैं। लेकिन हार मान लेना किसी भी हालत में सही नहीं है। मैं अपने देश की जनता से वादा करता हूं कि संविधान का पालन करते हुए मैं अपनी जिम्मेदारियां निभऊंगा। 

इसे भी पढ़ें: US में राष्ट्रपति ने ट्रंप समर्थकों को कहा 'कचरा'? White House ने ट्रांसक्रिप्ट में Joe Biden की टिप्पणी को बदला: रिपोर्ट में किया गया दावा

ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान टीम के संचार निदेशक स्टीवन चेडंग ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया और वर्तमान प्रशासन और आगामी प्रशासन के बीच एक सहज संक्रमण (सत्ता ट्रांसफर की प्रक्रिया) सुनिश्चित करने के लिए वाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया। 

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर