हम चुपचाप नहीं बैठेंगे...बाइडेन ने जिनपिंग को लगाया फोन, हुई तीखी बहस, किस बात पर भड़के चीनी राष्ट्रपति

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2024

प्रौद्योगिकी और ताइवान पर अमेरिकी व्यापार प्रतिबंधों के बारे में राष्ट्रपति जो बाइडेन और शी जिनपिंग के बीच टेलीफोन कॉल पर तीखी बहस हो गई। दोनों देश अपने तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे थे। लगभग दो घंटे की टेलीफोन बातचीत नवंबर में कैलिफ़ोर्निया में शिखर सम्मेलन के बाद दोनों नेताओं की पहली सीधी बातचीत है, जिसमें दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच दीर्घकालिक प्रतिद्वंद्विता नहीं तो, स्वर में एक स्पष्ट सॉफ्टनेस देखने को मिली। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस बात पर जोर दिया कि ताइवान का प्रश्न पहली लाल रेखा है जिसे चीन-अमेरिका संबंधों में पार नहीं किया जाना चाहिए। बाइडेन और जिनपिंग के बीच बातचीत ऐसे वक्त में हुई जब दो शीर्ष अमेरिकी अधिकारी बीजिंग जा की यात्रा पर जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Gaza में युद्ध को लेकर मुस्लिम नेताओं ने बाइडन की इफ्तार दावत का निमंत्रण ठुकराया

शी ने संयुक्त राज्य अमेरिका पर चीन को उच्च तकनीक निर्यात पर बाइडेन के व्यापक प्रतिबंध के माध्यम से आर्थिक चुनौतियां पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने अमेरिकी पक्ष से राष्ट्रपति बाइडेन की "ताइवान की स्वतंत्रता" का समर्थन न करने की प्रतिबद्धता को ठोस कार्रवाई में बदलने का आग्रह किया। चीनी राज्य मीडिया के अनुसार, शी ने चेतावनी दी, अगर संयुक्त राज्य अमेरिका चीन के उच्च तकनीक विकास को दबाने और चीन को विकास के वैध अधिकार से वंचित करने पर जोर देता है, तो हम चुपचाप नहीं बैठेंगे।

प्रमुख खबरें

GDP Revision Controversy: सुभाष गर्ग ने 6 लाख करोड़ के अंतर पर उठाए सवाल, Gaurav Vallabh ने बचाव में दिए तर्क

Ukraine-Russia युद्ध खत्म कराने में हर संभव मदद को तैयार है भारत, Kyiv में बोले Jaishankar

Robert Lewandowski बोले Jose Mourinho की वापसी से मजबूत हुआ Real Madrid, पर मेरा दिल अभी भी Barcelona के साथ

Amit Shah ने Saket के Max Hospital में 400 बेड वाली नई इमारत का किया उद्घाटन