जो बाइडन की ख्वाहिश, मैकार्थी को चुना जाए जलवायु परिवर्तन से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना का प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन पर्यावरण एजेंसी की पूर्व प्रमुख जीना मैकार्थी को जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर समन्वित घरेलू अभियान की उनकी महत्वाकांक्षी योजना का प्रमुख चुन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पहली बार डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी ने जो बाइडन को माना नवनिर्वाचित राष्ट्रपति

योजना से अवगत एक व्यक्ति ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर ‘एपी’ को बताया कि मैकार्थी का चयन किया जा सकता है, क्योंकि अभी तक कई पदों पर बाइडन ने उनके उप राष्ट्रपति कार्यकाल में उनके साथ काम कर चुके लोगों का चयन किया है। जलवायु प्रयासों में मैकार्थी के समकक्ष पूर्व विदेश मंत्री जॉन कैरी होंगे, जिन्हें बाइडन ने राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों के लिए अपने जलवायु दूत के रूप में नामित किया है।

इसे भी पढ़ें: जो बाइडन ने सेना के रिटायर जनरल लॉयड ऑस्टिन को रक्षा मंत्री के तौर पर चुना

मैकार्थी (66) पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरे कार्यकाल में 2013 से 2017 के बीच पर्यावरण संरक्षण एजेंसी की प्रशासक थीं। वह ओबामा के पहले कार्यकाल में वायु एवं विकिरण कार्यालय की सहायक प्रशासक थीं।

प्रमुख खबरें

Yemen: राजधानी Sanaa के पास हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत, 30 घायल

Ayodhya में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले माफी मांगकर आएं: Yogi Adityanath

Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke