बाइडेन ने कोविड से बचने के लिए फरमान नहीं सुनाए, आग्रह का रुख अपनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2021

वाशिंगटन। कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के बहुत तेजी से फैलने के बीच इससे बचने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से अमेरिकी लोगों को दिए गए संदेश में इस बार कोई फरमान नहीं सुनाया गया बल्कि वह लोगों की खुशामद करते ज्यादा नजर आए। ओमीक्रोन के मामले बढ़ने के बीच कुछ देश अपने नागरिकों के लिए हर दिन नये आदेश जारी कर रहे हैं। टीकों और मास्क के लिए अमेरिका की विपरीत प्रतिक्रिया, और देश की सरकार की प्रणाली जिसमें राज्यों का स्वास्थ्य मामलों पर व्यापक अधिकार है, उन कुछ विकल्पों को सीमित कर देती है जिसका इस्तेमाल बाइडन कर सकते हैं– कम से कम ऐसे विकल्प जिनसे राजनीतिक घमासान न मचे और जो उनके संदेश से लोगों का ध्यान हटा दे।

इसे भी पढ़ें: स्वामी श्रद्धानंद ने किया था स्वामी दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं का प्रसार

फ्रांस, कनाडा और जर्मनी में क्रिसमस और नये साल के मौके पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं और लोगों के लिए अलग-अलग परामर्श जारी किए गए हैं। वहीं, अमेरिका में बाइडन ने किसी तरह के नये यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा नहीं की है न ही सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द करने का आग्रह किया है। मंगलवार को व्हाइट हाउस में बोलते हुए, उनका रुख थोड़ा नरम और समान अनुभूति वाला प्रतीत हुआ। उन्होंने इस बार अपने प्रशासन के अन्य सहयोगियों की तरह टीका नहीं लगवाने वालों को निशाना नहीं बनाया बल्कि साथी अमेरिकियों की तरह उनसे अपील की।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा