By अभिनय आकाश | Jul 12, 2024
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर नाटो शिखर सम्मेलन में मंच पर गलती से यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को राष्ट्रपति पुतिन के रूप में संदर्भित कर दिया। यूक्रेन के लिए नाटो के स्थायी समर्थन के बारे में बाइडेन के भाषण के अंत में गलती हुई। जब उन्होंने यूक्रेन में युद्ध की समाप्ति के बाद पश्चिमी देशों से सुरक्षा की गारंटी देने का वादा किया तो वह अपनी टिप्पणी के दौरान बोलते बोलते लड़खड़ाए। फिर गलती से जेलेंस्की को पुतिन बता दिया। बाइडेन ने ज़ेलेंस्की का परिचय कराते ने कहा कि देवियों और सज्जनों, राष्ट्रपति पुतिन। फिर वह माइक छोड़कर जाने लगे. इतने में वह वापस माइक पर आए।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भूलवश अपनी दूसरे नंबर की नेता कमला हैरिस को राष्ट्रपति बता दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति की जगह राष्ट्रपति हैरिस कह दिया। 80 वर्षीय जो बाइडेन का ये बयान स्टेनली कप जीतने वाली हॉकी टीम, लास वेगास गोल्डन नाइट्स का व्हाइट हाउस में स्वागत करते समय सामने आया। बाइडेन ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि राष्ट्रपति हैरिस यह सुनिश्चित करने के लिए यहां हैं कि हम इसे सही तरीके से करें। बाद में उन्होंने उपराष्ट्रपति को संबोधित करते समय उनके पहले नाम का भी गलत उच्चारण किया। यह पहली बार नहीं है जब जो बिडेन ने ऐसी गलती की है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि उन्होंने कम से कम छह अन्य अवसरों पर उपराष्ट्रपति को राष्ट्रपति हैरिस कहा है। एक बार उन्होंने कमला हैरिस को प्रथम महिला भी कहा था।