वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हुए कोरोना पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2022

व‍ाशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन तमाम ऐहतियाती कदम उठाने के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और व्हाइट हाउस इसे एक सबक के तौर पर ले रहा है। हालांकि व्हाइट हाउस बाइडन के वायरस से संक्रमित होने के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बता रहा है। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रॉन क्लेन ने बृहस्पतिवार दोपहर एमएसएनबीसी से कहा, राष्ट्रपति रोजाना वह सब कुछ करते हैं जो अमेरिका में कोई अन्य व्यक्ति करता है। उन्होंने कोविड से खुद का बचाव करते हुए काम किया। बाइडन ने व्हाइट हाउस की बालकनी से एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, मेरी तबीयत ठीक हो रही है। बहुत काम कर रहा हूं। और इस बीच,मेरी चिंता करने के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। विश्वास रखिए। सब ठीक हो जाएगा। बृहस्पतिवार को बाइडन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में बिजली कटौती के खिलाफ जमात ए इस्लामी की 'हक दो कराची को' रैली आज

पियरे से जब पूछा गया कि बाइडन कहां कोरोना वायरस से संक्रमित हुए होंगे, तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह कोई मायने रखता है। मुझे लगता है कि जो चीज मायने रखती है वह यह है कि हम इसके लिए तैयार थे। पियरे और व्हाइट हाउस कोविड-19 प्रतिक्रिया समन्वयक डॉक्टर आशीष झा ने इन सवालों का पूरी तरह से जवाब नहीं दिया कि बुधवार रात बाइडन ने संक्रमण के लक्षण महसूस होते ही संघीय दिशा-निर्देशों के अनुसार खुद को पृथक कर लिया था या नहीं। या फिर उन्होंने संक्रमण की पुष्टि होने के बाद खुद को पृथक किया। बाइडन के चिकित्सक डॉ. केविन ओ कॉनर द्वारा जारी एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति में पहले दिन कोविड-19 के हल्के लक्षण दिखे थे क्योंकि उनका टीकाकरण पूरा हो चुका था और वह ऐहतियाती खुराक भी ले चुके थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य