अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए बाइडेन बेहतर...पुतिन की टिप्पणी पर अब आया ट्रंप का जवाब

By अभिनय आकाश | Feb 16, 2024

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पुतिन ने कहा था कि वह 2024 के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार की तुलना में मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्राथमिकता देते हैं। दक्षिण कैरोलिना के उत्तरी चार्ल्सटन में एक अभियान रैली में बोलते हुए ट्रम्प ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वास्तव में मुझे बहुत बड़ी सराहना दी है। एबीसी न्यूज के अनुसार, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह ट्रंप के बजाय जो बाइडेन को राष्ट्रपति बनाना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि अब यह एक तारीफ है।

इसे भी पढ़ें: Putin ने की बाइडन की प्रशंसा, कहा ट्रंप से अधिक अनुभवी राष्ट्रपति है

पुतिन ने कहा कि बाइडन अधिक अनुभवी हैं और उनके कदमों को लेकर अनुमान लगाया जा सकता है, वह पुराने जमाने के नेता हैं, लेकिन हम किसी भी अमेरिकी नेता के साथ काम करेंगे, ऐसा नेता जिस पर अमेरिकी लोग भरोसा करते हों। बाइडन के स्वास्थ्य के मुद्दों पर अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने जवाब दिया, ‘‘मैं डॉक्टर नहीं हूं और मैं इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझता।

प्रमुख खबरें

The Vvaan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखी रहस्यमयी दुनिया, जंगल और अलौकिक शक्तियों की झलक

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया विद्यार्थी सहयोग शिविर, 30 दिनों में होगा शिकायतों का निपटारा

जयशंकर और डोभाल की रूस-चीन यात्रा के कूटनीतिक संदेश को ऐसे समझिए

Haiwaan Trailer : सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच