बाइडन शनिवार को कर सकते हैं ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन देश को देन-दारियों में चूक से बचाने के लिए ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर शनिवार को हस्ताक्षर कर सकते हैं। अमेरिकी राजस्व विभाग ने चेतावनी दी थी कि अगर यह विधेयक समय रहते पारित नहीं हुआ तो देश अपने बिलों का भुगतान करने के लिए संघर्ष करेगा। इस विधेयक को अमेरिकी सीनेट ने 36 के मुकाबले 63 मतों से पारित किया। सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने कहा कि विधेयक के पारित होने का मतलब है कि ‘‘ अमेरिका राहत की सांस ले सकता है।’’

इसे भी पढ़ें: सबका साथ नहीं, बृजभूषण का साथ, पहलवानों के विरोध पर चुप्पी को लेकर कपिल सिब्बल का केंद्र पर निशाना

उन्होंने कहा कि देन-दारियों में चूक न हो, इसलिए यह समझौता किया गया है। बाइडन ने शुक्रवार शाम ओवल हाउस से कहा, “इस बजट समझौते को पारित करना महत्वपूर्ण था।” उन्होंने कहा कि देश के ऋण चूक से ज्यादा विनाशकारी कुछ नहीं होता है। बाइडन और प्रतिनिधिसभा के अध्यक्ष केविन मैकार्थी के बीच जिस समझौता पैकेज पर सहमति बनी है, उससे रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसद, दोनों ही पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे लेकिन डेमोक्रेटिक की प्रमुख वरीयताओं को देखते हुए इस पर बात बनी।

प्रमुख खबरें

Iran Peace Talks पर Marco Rubio बोले, तेहरान की मांगें कतई स्वीकार्य नहीं

Delhi के चार बड़े अस्पतालों में दिवाली पर पहुंचे आग से झुलसे 397 मरीज

TMC प्रमुख Mamata Banerjee के आवास पर Delhi Police का नोटिस, पुराने मामले में मांगा बयान

Haridwar Ardh Kumbh: निर्माण कार्यों में देरी पर गढ़वाल कमिश्नर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी