चीन से मिल रही आक्रामक चुनौतियों से कैसे निपटेगी अमेरिका? बाइडेन और एंजेला मर्केल ने की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने आक्रामक होते चीन की तरफ से मिल रही चुनौतियों पर व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक के दौरान चर्चा की। मर्केल ने बाइडन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने चीन के बारे में बात की और इस बात को लेकर हमारी समझ एक सी है कि चीन कई क्षेत्रों में हमारा प्रतिद्वंद्वी है।” उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने सहयोग के कई पहलुओं के साथ-साथ चीन के साथ प्रतिद्ंवद्विता पर भी बात की चाहे वह आर्थिक क्षेत्र में हो, जलवायु संरक्षण, सैन्य क्षेत्र हो या फिर सुरक्षा के क्षेत्र में हो। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “निश्चित तौर पर आगे कई और चुनौतियां हैं।”

इसे भी पढ़ें: हैती के पास नहीं है पर्याप्त सुरक्षाबल, जो बाइडेन ने कहा- अमेरिकी सैनिकों को भेजने का विचार नहीं

मर्केल ने कहा, “हमें अपने प्रयास समन्वित करने होंगे। हम यूरोपीय संघ में यह करते हैं और हमें अमेरिका के साथ भी यह करना चाहिए। लेकिन स्पष्ट रूप से ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां अमेरिकी कंपनियों और यूरोपीय कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा है और हमें इसे स्वीकार करना होगा। कोविड वैश्विक महामारी पर, जर्मन चांसलर ने कहा कि हर किसी को टीका लगवाना आवश्यक है और कोविड रोधी टीके बना रही कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

PM मोदी ने रचा इतिहास, बधाई देने टूट पड़े मित्र देश, Italy से लेकर पूरी दुनिया ने जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन बचत आह्वान पर केंद्रीय मंत्रियों ने दिया ईंधन संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश

प्रीतम लाल दुआ सभागार इंदौर में स्मृति कल्प का आयोजन 14 जून को

विजय रूपाणी की बेटी के आरोपों पर Air India की सफाई, कहा- Compensation के लिए कोई दबाव नहीं