प्रेसिडेंशियल डिबेट में बोले बाइडेन, अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने वाले देश को चुकानी होगी कड़ी कीमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

वाशिंगटन। राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि उनके जीतने पर अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने वाले किसी भी देश को उसकी ‘‘कीमत चुकानी’’ पड़ेगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ नाश्विल के बेलमॉन्ट विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति पद के चुनाव की अंतिम आधिकारिक बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) के दौरान उनसे पूछा गया था कि वह अमेरिकी चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप को कैसे रोकेंगे, जिसके जवाब में उन्होंने यह बयान दिया। बाइडेन ने कहा, ‘‘ मेरे जीतने पर उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।’’ अमेरिकी चुनाव में रूस और ईरान के हस्तक्षेप करने की खुफिया विभाग की रिपोर्टों पर उन्होंने कहा, ‘‘ वे अमेरिकी सम्प्रभुता में हस्तक्षेप कर रहे हैं।’’ वहीं ट्रम्प ने हालिया हस्तक्षेप पर कहा, ‘‘ मुझे इस संबंध में पूर्ण जानकारी हासिल है।’’ इस सप्ताह शीर्ष अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने दावा किया कि अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने के प्रयास के तहत ईरान और रूस दोनों ने अमेरिकी मतदाता पंजीकरण की जानकारी प्राप्त की है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर