भारत के स्वतंत्रता दिवस पर बाइडेन ने कहा- अमेरिका इस लोकतांत्रकि यात्रा के जश्न में शामिल है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह भारत की लोकतांत्रिक यात्रा के सम्मान में उसके लोगों के साथ है और दोनों देश अपरिहार्य साझेदार हैं। बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘करीब 40 लाख गौरवान्वित भारतीय-अमेरिकियों समेत दुनियाभर के लोगों द्वारा 15 अगस्त पर भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के साथ ही अमेरिका महात्मा गांधी के सच और अहिंसा के चिरस्थायी संदेश द्वारा निर्देशित भारत की लोकतांत्रिक यात्रा के सम्मान में उसके लोगों के साथ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस साल, हम अपने महान लोकतंत्रों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। भारत और अमेरिका अपरिहार्य साझेदार हैं और अमेरिका-भारत की सामरिक साझेदारी कानून के राज और मानव आजादी तथा प्रतिष्ठा को बढ़ावा देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता पर टिकी है।’’ 

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट