अफगान-अमेरिकी समुदाय की बाइडेन से अपील, कहा- अफगानिस्तान में ‘‘छद्म युद्ध’’ बंद करें पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2021

वॉशिंगटन। अफगान-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और राष्ट्रीय सुलह के लिए अफगानिस्तान की उच्च परिषद (एचसीएनआर) के प्रमुख डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला के यहां आगमन पर शुक्रवार को एक स्वागत रैली की तथा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से आग्रह किया कि वह पाकिस्तान से अफगानिस्तान में ‘‘छद्म युद्ध’’ बंद करने को कहें। बाइडेन की उनके ओवल कार्यालय में अफगान नेताओं के साथ बैठक से कुछ घंटों पहले व्हाइट हाउस के समक्ष आयोजित रैली में शामिल अफगान-अमेरिकी मीरवाइज साफी ने कहा, ‘‘हम अफगान बलों, अफगान राष्ट्रीय सेना एवं सुरक्षा बलों को समर्थन देने यहां आए हैं। हम चाहते हैं कि अमेरिका पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों के समर्थन से अफगानिस्तान में हो रहे छद्म युद्ध को बंद कराए।’’

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह