क्या आप इस युवक को जानते हैं? बाइडेन ने जिनपिंग को दिखाई 38 साल पुरानी फोटो, चीनी राष्ट्रपति ने दिया ऐसा रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने चीन समकक्ष शी जिनपिंग को एक तस्वीर दिखाई, जब दोनों एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के लिए सैन फ्रांसिस्को में मिले। तस्वीर में गोल्डन गेट ब्रिज के साथ युवा और मुस्कुराते हुए शी जिनपिंग दिख रहे हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक्स पर साझा किया था। उनके मुताबिक, जो बाइडेन ने अपने सेलफोन पर शी जिनपिंग को फोटो दिखाई। 

इसे भी पढ़ें: HIV-Ebola Virus: अब क्या नई तबाही प्लान कर रहा चीन? सीक्रेट बायोलैब में मिले HIV-इबोला जैसे खतरनाक वायरस

जो बाइडेन से मुलाकात के बाद व्यावसायिक अधिकारियों को दिए अपने भाषण में शी जिनपिंग ने कहा कि चीन कभी भी संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ दांव नहीं लगाता और संयुक्त राज्य अमेरिका को चुनौती देने या उसे सत्ता से हटाने का कोई इरादा नहीं है। चाहे वह विकास के किसी भी स्तर पर पहुंच जाए। चीन कभी भी आधिपत्य या विस्तार का प्रयास नहीं करेगा और कभी भी अपनी इच्छा दूसरों पर नहीं थोपेगा। चीन प्रभाव क्षेत्र नहीं चाहता और वह किसी के साथ शीत युद्ध या गरम युद्ध नहीं लड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

Bihar Food Safety Action: मिलावटखोरों पर Health Department का शिकंजा, Patna से Darbhanga तक Raid

भारत को बड़ी कूटनीतिक जीत, BRICS Summit में आम सहमति से पारित हुआ साझा घोषणापत्र

Delhi के प्रहलादपुर में पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

BRICS समिट में दिल्ली घोषणापत्र सर्वसम्मति से पास, भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक जीत