Biden ने अमेरिका में एआई बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए

By Prabhasakshi News Desk | Jan 15, 2025

लॉस एंजिलिस । अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने एक महत्वाकांक्षी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आई) से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। कार्यकारी आदेश संघीय एजेंसियों को सरकारी स्थलों पर बड़े पैमाने पर एआई बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने का निर्देश देता है, साथ ही उन स्थानों पर निर्माण कार्य करने वालों के लिए आवश्यकताओं और सुरक्षा उपायों को लागू करता है। यह कुछ एजेंसियों को एआई डेटा केंद्रों और नयी स्वच्छ ऊर्जा सुविधाओं के लिए संघीय स्थल उपलब्ध कराने का भी निर्देश देता है

 बाइडन ने एक बयान में कहा कि एआई का ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और यदि इसे जिम्मेदारी से उपयोग किया जाए तो बीमारी का इलाज करने से लेकर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करके समुदायों को सुरक्षित रखने तक अमेरिकियों के जीवन में सुधार करने में बड़ी सफलता मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब भविष्य को परिभाषित करने वाली तकनीक की बात आती है तो हम अमेरिका को कमजोर नहीं होने देंगे, न ही हमें महत्वपूर्ण पर्यावरण मानकों और स्वच्छ हवा और स्वच्छ पानी की रक्षा के लिए हमारे साझा प्रयासों का त्याग करना चाहिए।’’ नये नियमों के तहत रक्षा और ऊर्जा विभाग कम से कम तीन-तीन स्थलों की पहचान करेंगे, जहां निजी क्षेत्र एआई डेटा केंद्र बना सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि एजेंसियां ​​उन संघीय स्थलों पर एआई डेटा केंद्र बनाने के लिए निजी कंपनियों से ‘‘प्रतिस्पर्धी अनुरोध’’ करेंगी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत