बाइडन ने कोरोना वायरस के कारण बेरोजगार हो चुकी महिला से की फोन पर बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

विलमिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी नौकरी गंवा चुकी कैलिफोर्निया की एक महिला ने फोन पर बातचीत की। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह आम अमेरिकियों से बाइडन का सीधा संवाद बढ़ाने का प्रयास है। व्हाइट हाउस ने शनिवार को ढाई मिनट का एक वीडियो जारी किया, जिसमें बाइडन मिशेल वोएलकेर्ट के साथ फोन पर बातचीत करते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शिकागो के पुलिसकर्मी पर हत्या की कोशिश, झूठ बोलने का आरोप

बाइडन ने कहा कि उनके पिता कहा करते थे कि नौकरी केवल पैसे के लिए ही जरूरी नहीं है, यह गरिमा और सम्मान से भी जुड़ी होती है। उन्होंने 1,900 अरब डॉलर की अपनी कोरोना वायरस राहत योजना के बारे में बताया, जिसमें मिशेल जैसे लोगों को 1,400 डॉलर और अन्य आर्थिक सहायता दिए जाने की बात की गई है। महिला ने फोन के बाद ‘सैक्रामेंटो बी’ समाचार पत्र से कहा, ‘‘यह जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है। मैं बहुत खुश हूं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल