बाइडन ने जिनपिंग से कहा- अमेरिकियों के खिलाफ दांव लगाना कभी ठीक नहीं होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से कहा कि अमेरिकी लोगों के खिलाफ दांव लगाना कभी ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अधिक हठी और सत्तावादी चीन का दीर्घकालिक मुकाबला करने का सबसे प्रभावी अमेरिकी तरीका अपने लोगों, अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र पर निवेश है। बाइडन ने अपने पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ (संसद में राष्ट्रपति का वार्षिक संबोधन) संबोधन में मंगलवार रात को कहा, मैंने शी चिनफिंग को कह दिया कि अमेरिकी लोगों के खिलाफ दांव लगाना कभी ठीक नहीं होगा। हम लाखों अमेरिकियों के लिए अच्छे रोजगार सृजित करेंगे, सड़कों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों और जलमार्गों का आधुनिकीकरण करेंगे।

बाइडन ने इस दशक को अवसंरचना दशक घोषित करते हुए कहा कि यह अमेरिका को बदलने और देश 21 सदी में दुनिया से जिस तरह आर्थिक प्रतियोगिता का सामना कर रहा है, खासतौर पर चीन से उसे जीतने के लिए हमें सही दिशा देगा। राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि उनका प्रशासन अमेरिकी उपकरणों को खरीदेगा ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि विमानवाहक पोत से लेकर राजमार्ग बनाने के लिए बनने वाले इस्पात के गार्डर तक अमेरिका में बने। उन्होंने इसके साथ ही कहा, लेकिन भविष्य की बेहतरीन नौकरियों पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए हमें चीन और अन्य प्रतिस्पर्धियों से समान अवसर की भी जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा, इसलिए अहम है कि कांग्रेस में नवोन्मेष अधिनियम पारित हो जिससे उभर रही प्रौद्योगिकियों और अमेरिकी उत्पादन में रिकॉर्ड निवेश होगा।

प्रमुख खबरें

BPSSC Recruitment 2026: बिहार में फॉरेस्ट ऑफिसर की बंपर भर्ती, 16 July से करें Online Apply

बेटे के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए लंदन रवाना हुए उदयनिधि स्टालिन

भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापार सात अरब डॉलर के पार

झारखंड के पलामू में बिहार ले जाए जा रहे 14 लड़कियों समेत 27 नाबालिग बच्चे मुक्त कराए गए