डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-'बाइडेन की जीत से राष्ट्र खतरे में आ सकता है, अमेरिका का प्रभुत्व खत्म हो जाएगा'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वह जीतते हैं तो इससे राष्ट्र खतरे में आ जाएगा और अमेरिका का प्रभुत्व नष्ट हो जाएगा। ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी द्वारा पुन: राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए व्हाइट हाउस के साउथ लॉन से दिए अपने भाषण में यह बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि बाइडेन प्रशासन तले कोई भी सुरक्षित नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘जो बाइडेन अमेरिकी अंतरात्मा के रक्षक नहीं हैं।’’ ट्रंप ने हमला तेज करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने अमेरिकी रोजगार को तबाह कर दिया, और मौका मिला तो वह अमेरिकी प्रभुत्व को नष्ट कर देंगे। बाइडेन का रिकॉर्ड शर्मिंदगी से भरा हुआ तथा हमारे जीवनकाल में सबसे विनाशकारी विश्वासघातों तथा बड़ी गलतियों सेभरा हुआ है।’’ ट्रंप और उनके साथ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेन्स को तीन नवंबर के चुनाव में बाइडेन और उनकी भारतीय मूल की साथी सीनेटर कमला हैरिस से चुनौती मिल रही है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी