By अभिनय आकाश | Nov 16, 2023
राष्ट्र का प्रमुख होना एक व्यस्त काम है और जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन कभी-कभी पीछे छूट जाता है। लेकिन अगर आप अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाए और आपको याद दिलाने के लिए अन्य राष्ट्राध्यक्ष मौजूद हो तो मामला चर्चा का विषय बन जाता है। । ऐसा लगता है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग घरेलू कलंक से बचने के लिए तैयार हैं, जब जो बाइडेन ने बताया कि उनकी तीन दशक से अधिक की जीवन साथी अपना विशेष दिन मनाने वाली है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बाइडेन महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन के लिए शी से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने चीनी नेता से पेंग को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए कहा।
दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने बुधवार को एक साथ बिताया। इस बैठक को बाइडेन ने एक उत्पादक शिखर सम्मेलन बताया, जिसमें वे सैन्य-से-सैन्य संचार बहाल करने और तनाव कम करने पर सहमत हुए। बाइडेन ने मीडिया से कहा- मेरी जिनपिंग से बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने ताइवान मुद्दे पर फिर से अमेरिका का रुख साफ कर दिया। हम वन चाइना पॉलिसी का समर्थन करते हैं और ये कभी नहीं बदलने वाला है।