Ukraine को मिलेगी क्या NATO सदस्यता, Vilnius summit में बाइडेन-जेलेंस्की की मुलाकात, पुुतिन बोले- पूरे यूरोप पर पड़ेगा गंभीर प्रभाव

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2023

रूस ने नाटो में प्रवेश की यूक्रेन की कोशिश पर यूरोप को चेतावनी दी है। पुतिन के सहयोगी दिमित्री पेसकोव ने दोहराया कि कीव की सदस्यता से यूरोप की सुरक्षा संरचना पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। मॉस्को ने कहा कि वह यूक्रेन को अमेरिकी नेतृत्व वाले गुट में शामिल करने के किसी भी कदम को सख्ती से खारिज कर देगा। रूस ने नाटो नेताओं से इस सप्ताह प्रमुख शिखर सम्मेलन में ज़ापोरीज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर चर्चा करने का आग्रह किया है। रूस और यूक्रेन यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को नष्ट करने की साजिश के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। रूस ने यूक्रेन पर परमाणु संयंत्र को 'व्यवस्थित तरीके से नुकसान पहुंचाने' का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: Russia war in Ukraine: रूसी आक्रमण के 500 दिन पूरे होने पर काला सागर द्वीप से जेलेंस्की ने कसा तंज, यूक्रेन को बताया बहादुर देश

बता दें कि इस सप्ताह लिथुआनिया की राजधानी विनियस में नाटो का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कई लोगों का मानना है कि यूक्रेन को नाटो में शामिल करना रूस को उकसाने जैसा है। जिसकी वजह से रूस और यूक्रेन युद्ध और भी भयावह मोड़ ले सकता है।  

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की