Delhi Flood के बीच बड़ा हादसा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर में तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत

By अंकित सिंह | Jul 14, 2023

एक ओर जहां दिल्ली में यमुना के जलस्तर में आज सुबह से ही गिरावट देखी जा रही है। तो वहीं कई इलाकों में जलजमाव के कारण स्थिति और भी बिगड़ दी जा रही है। इन सबके बीच दिल्ली में जलजमाव के कारण ही दुखद खबर आई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे मुकुंदपुर चौक के पास बड़ा हादसा हो गया। बाढ़ के पानी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक तीनों ही बच्चों की उम्र 14 से 15 साल के बीच थी। दावा किया जा रहा है कि बच्चों को बचाने के लिए कॉन्स्टेबल पानी में कूदा था हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो सका। 

इसे भी पढ़ें: Delhi में हालात और हुए खराब, सेना-NDRF से मदद की गुहार, LG बोले- किसी पर आरोप लगाने का वक्त नहीं

जल स्तर में मामूली कमी

यमुना नदी में तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड टूटने के बाद जल स्तर शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे कम होकर 208.25 मीटर पर आ गया। दिल्ली के कई अहम इलाके अब भी जलमग्न हैं। बृहस्पतिवार को यमुना का जल स्तर तीन घंटे तक स्थिर रहा लेकिन शाम सात बजे से यह फिर बढ़कर 208.66 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से तीन मीटर अधिक है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह जल स्तर 208.57 मीटर पर था। सुबह पांच बजे इसमें मामूली कमी देखी गयी और यह 208.48 मीटर दर्ज किया गया। 

प्रमुख खबरें

Delhi Airport पर दोहा से आए यात्रियों से 47 लाख के सोने-चांदी के सिक्के जब्त

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना पर जताया कड़ा विरोध

Vinod Tawde के बयान पर Akhilesh Yadav का पलटवार, BJP पर साधा निशाना

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया