By अंकित सिंह | Jul 06, 2024
गुजरात के सूरत में शनिवार को 6 मंजिला इमारत गिरने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है लेकिन इमारत ढहने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूरत के सचिन पाली गांव में शनिवार दोपहर एक 6 मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलबे में 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गेहलोत ने कहा कि आज दोपहर करीब 3 बजे सचिन इलाके में एक छह मंजिला इमारत ढह गई। उस बिल्डिंग में रहने वाले कई लोग अंदर फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची।
सूरत नगर निगम ने इमारत के मालिक को इसे खाली करने का आदेश भी दिया था. वहां रहने वाले अधिकांश परिवार पहले ही इमारत खाली कर चुके थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वहां केवल 5-6 परिवार रहते थे जबकि मालिक विदेश में रहता है।