बरेली-नैनीताल हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी कार, युवती समेत तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2022

उत्तर प्रदेश में बरेली-नैनीताल मार्ग पर बहेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक कार के ट्रक में घुस जाने से कार सवार एक युवती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह बहेड़ी पुलिस को सूचना मिली कि करीब सवा तीन बजे बरेली-नैनीताल हाईवे पर लोधीपुर चौराहे के पास बरेली की ओर आ रहे एक ट्रक में एक कार पीछे से घुस गई।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर