पाकिस्तान के खिलाफ होने जा रहा बड़ा एक्शन! फाइनल तैयारी के बीच PM Modi ने की रक्षा सचिव के साथ बैठक

By अंकित सिंह | May 05, 2025

पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात प्रधानमंत्री द्वारा एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह से मुलाकात के एक दिन बाद हुई है। प्रधानमंत्री ने अब तक सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों से मुलाकात की है, क्योंकि केंद्र सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करेगी, जिस पर 26 निर्दोष लोगों की जान लेने वाले आतंकी हमले में शामिल होने का संदेह है।

इसे भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: असम में कूट-कूट कर भरे हैं पाकिस्तानी समर्थक? अब तक 42 से ज्यादा लोगों की हुई गिरफ्तारी

रक्षामंत्री सिंह ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और उनकी कार्यशैली, दृढ़ संकल्प और जिस तरह से वह ‘‘जोखिम उठाते’’ हैं, उससे वे भली-भांति परिचित हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सिंह ने कुछ भी स्पष्ट किये बिना कहा, ‘‘मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप जो चाहते हैं, वह निश्चित रूप से होगा।’’ सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के सीमापार संबंधों के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर विचार कर रहा है। उक्त हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। 

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की