Pakistan Cricket Board का बड़ा एक्शन, T20 World Cup में नाकामी पर हर खिलाड़ी देगा भारी जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2026

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टी20 विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन और सेमीफाइलन से पहले बाहर होने के बाद खिलाड़ियों पर आर्थिक दंड लगाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह जुर्माना प्रति खिलाड़ी 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (करीब 18,000डॉलर) तक हो सकता है। टीम के बड़े टूर्नामेंटों में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड सख्त रुख अपनाने को तैयार है। सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ियों के पारिश्रमिक में तत्काल कटौती की खबरें सही नहीं हैं, लेकिन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण से बाहर होने के मद्देनजर कार्रवाई पर मंथन जारी है।

सूत्र के मुताबिक खिलाड़ियों का प्रदर्शन न केवल पीसीबी बल्कि सरकार के प्रभावशाली हलकों को भी निराश कर गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आम भावना यही है कि अब बहुत हो चुका। इतने समर्थन के बावजूद खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंटों में देश को निराश कर रहे हैं।’’ टीम के खिलाड़ी भी छोटे-छोटे समूहों में श्रीलंका से स्वदेश लौटे। कप्तान सलमान अली आगा और स्टार बल्लेबाज बाबार आजम समेत कुछ खिलाड़ी सोमवार रात लाहौर पहुंचे। केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को मासिक रिटेनर के अलावा मैच फीस, जीत बोनस और बोर्ड के टीम प्रायोजन सौदों में हिस्सेदारी भी मिलती है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा