Ram Kripal Yadav के काफिले पर हमले में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Jun 02, 2024

बीजेपी नेता और पाटलिपुत्र से पार्टी उम्मीदवार राम कृपाल यादव के काफिले पर हमले के मामले में एक गिरफ्तारी की गई है। बिहार पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान विकास यादव के रूप में हुई है, जिसे हमले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आठ संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा, प्राथमिकी में उल्लेखित कुल नौ आरोपियों में से शेष आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar-Jharkhand Exit Poll Results 2024: बिहार-झारखंड में कैसे हो सकते हैं नतीजें, किस एजेंसी ने दी कितनी सीटें?

घटना पर सिटी एसपी (पूर्वी) भरत सोनी ने कहा, ''सूचना मिली कि शनिवार शाम करीब 7.30 बजे पटना के मसौढ़ी के तिनेरी गांव के पास राम कृपाल यादव के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी घायल हो गये। रामकृपाल यादव की ओर से आवेदन दिया गया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।'' इस बीच रामकृपाल यादव ने इस 'साजिश' में राजद के शामिल होने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में यादव को पाटलिपुत्र में राजद नेता मीसा भारती के खिलाफ खड़ा किया गया है।

प्रमुख खबरें

15 साल के Vaibhav Suryavanshi का List A Cricket में धमाका, 11 गेंदों में जड़ा Fastest Fifty का Record

Royal Family के सामने Curaçao ने रचा इतिहास, World Cup में Ecuador से Draw कर बटोरा पहला Point

अफवाहों पर ध्यान न दें, कॉन्फिडेंस से दें परीक्षा, NEET UG Re Exam से ठीक पहले छात्रों से बोले Dharmendra Pradhan

NTA के सख्त नियम और हाई सिक्योरिटी के बीच आज होगा NEET UG 2026 Re Exam