Tamil Nadu के राज्यपाल आरएन रवि की बड़ी कार्रवाई, जेल में बंद V Senthil Balaji को मंत्रिपरिषद से किया बर्खास्त

By अंकित सिंह | Jun 29, 2023

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने जेल में बंद वी सेंथिल बालाजी को तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है। तमिलनाडु राजभवन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मंत्री वी सेंथिल बालाजी पर नौकरियों के लिए नकदी लेने और मनी लॉन्ड्रिंग सहित भ्रष्टाचार के कई मामलों में गंभीर आपराधिक कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है। इन परिस्थितियों में, राज्यपाल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu के मंत्री सेंथिल बालाजी की सर्जरी 21 जून को होगी : स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम

हुई बाईपास सर्जरी

सेंथिल बालाजी की चेन्नई के एक निजी अस्पताल में बाईपास सर्जरी की गई और उनका रक्त प्रवाह सामान्य है। निजी अस्पताल ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नौकरी के बदले नकदी’ कथित घोटाले में सेंथिल बालाजी को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था।  ‘कावेरी अस्पताल’ की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, मंत्री की सुबह हृदय की ‘कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी’ हुई। ‘कावेरी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स’ के सह-संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. अरविंदन सेल्वराज ने बुलेटिन में कहा, ‘‘ चार बाईपास ‘ग्राफ्ट’ लगाए गए और ‘कोरोनरी रिवैस्कुलराइजेशन’ किया गया।’’ ‘कोरोनरी रिवैस्कुलराइजेशन’ उपचार की एक प्रकिया है, जिसमें हृदय के उन क्षेत्रों में रक्त के सामान्य प्रवाह को बहाल किया जाता है जहां रक्त जरूरत के हिसाब से नहीं पहुंच रहा होता। 

प्रमुख खबरें

Subhash Chandra ने संपत्ति हस्तांतरण रोक के NCLT आदेश को NCLAT में दी चुनौती

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण IND vs NZ T20 से बाहर हुए Rachin Ravindra

Dr Jitendra Singh ने बताया, बीते 12 साल में 23,000 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

ISRO Mangalyaan: 24 सितंबर को भारत ने रचा था इतिहास, बना मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला चौथा देश