Pune Porsche Accident: पुणे हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, फडणवीस ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

By अभिनय आकाश | May 21, 2024

पुणे कार एक्सीडेंट मामले को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सीपी कार्यालय में पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुणे में हुई घटना, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, परेशान करने वाली है। मैंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और अब तक क्या हुआ है और क्या कार्रवाई की जाएगी, इसका जायजा लिया है। कथित संलिप्तता वाले कार हादसे संबंधी मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Pune Porsche Car Accident: पुणे कार हादसे में शामिल नाबालिग आरोपी की जमानत के बाद, उसके पिता को हिरासत में

बता दें कि कुछ दोस्त पार्टी करने के बाद रविवार तड़के करीब सवा तीन बजे मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी तेज गति से आ रही पोर्शे कार ने कल्याणी नगर चौराहे पर उनमें से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा की मौत हो गयी। दोनों की उम्र 24 वर्ष थी। वे आईटी पेशेवर थे और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।

प्रमुख खबरें

UP Flood: 32 जिलों में बिगड़े हालात, हादसों में तीन लोगों की गई जान

Disha Salian केस में CBI जांच के आदेश, Ram Mandir Trust को मिला पहला CEO

Strong Dollar के आगे फीका पड़ा Gold, West Asia Crisis ने बढ़ाया महंगाई का खतरा और सोने की मांग पर भारी दबाव

Kishtwar दुष्कर्म केस में Crime Branch की छापेमारी, अस्पताल कर्मी बर्खास्त