9 मई हिंसा मामले में पाकिस्तानी सेना का बड़ा एक्शन, लेफ्टिनेंट जनरल समेत कई अफसरों का कोर्ट मार्शल

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2023

पाकिस्तान सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करने में विफल रहने के लिए एक लेफ्टिनेंट-जनरल सहित तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने कहा कि स्व-जवाबदेही प्रक्रिया के तहत कई उच्च रैंकिंग अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल अरशद शरीफ ने कहा कि सेना ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थकों के विरोध प्रदर्शन की दो बार जांच की और कार्रवाई की गई। 

इसे भी पढ़ें: Haji Salim Pakistan: लश्‍कर और ISI ने तैयार किया नया 'डॉन', लिट्टे को जिंदा करने की कोशिश, दाऊद का संभाल रहा नेटवर्क

मेजर जनरल अरशद शरीफ ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, (9 मई की हिंसा में) शामिल सभी लोगों को संविधान और कानून के तहत दंडित किया जाएगा। उन्होंने विरोध प्रदर्शन को बेहद निराशाजनक, निंदनीय और हमारे देश के इतिहास में एक काला अध्याय बताया। 

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी