माल्या-नीरव पर कसेगा शिकंजा! PM मोदी-स्टार्मर की मुलाकात के बाद डाउनिंग स्ट्रीट का बड़ा एलान

By अभिनय आकाश | Nov 19, 2024

बैठक को  बेहद उत्पादक बताते हुए पीएम मोदी ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के लिए साझा दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीकी प्रगति का लाभ उठाने और टिकाऊ ऊर्जा और नवाचार में सहयोग को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। रियो डी जनेरियो में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ बेहद सार्थक बैठक हुई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत के लिए, यूके के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी अत्यंत प्राथमिकता है। आने वाले वर्षों में हम प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी हम व्यापार के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूती देना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? विनोद तावड़े के बहाने PM Modi पर राहुल ने कसा तंज

डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा कि इसके तहत वे अगले साल की शुरुआत में ब्रिटेन-भारत व्यापार वार्ता को फिर से शुरू करने पर सहमत हुए। उन्होंने हाल ही में प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल की शुरुआत का भी स्वागत किया और रक्षा व सुरक्षा पर आगे सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।

प्रमुख खबरें

12-13 सितंबर को दिल्ली में ऐसा दिखेगा नजारा, व्हाइट हाउस से लेकर NATO मुख्यालय तक मच जाएगी खलबली!

LPG Cylinder Price Update: Delhi-Kolkata में ₹200 से ज्यादा की कटौती, OMCs ने दी कारोबारियों को बड़ी सौगात

PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर FIR के बाद Meta India ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जांच में कर रहे सहयोग

Kulgam Terror Attack: छत्तीसगढ़ के दूसरे घायल मजदूर की भी मौत, LG Manoj Sinha ने दिए आतंकियों को मिटाने के सख्त निर्देश