Bangladesh में सेना-पुलिस का हिंदुओं पर बड़ा हमला, मोदी-ट्रंप के एक्शन से बवाल मचना तय

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2024

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ एक बार फिर से बर्बरता की गई है। चटगांव से तस्वीरें सामने आई हैं। जहां पर हिंदुओं को बेहरहमी से पीटा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार कई हिंदुओं को यहां पर बुरी तरह से पीटा गया है। वे जख्मी हालत में नजर आ रहे हैं। बांग्लादेशी पुलिस और सेना के जवानों ने हिंदुओं को घरों में घुसकर मारपीट करते नजर आए। दरअसल, बांग्लादेश के चटगांव में एक मुस्लिम ने एस्कॉन मंदिर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद हिंदुओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान तोड़ फोड़ किया गया था। इसके बाद बांग्लादेश आर्मी और पुलिस ने हिंदुओँ को ही वहां पर निशाना बनाना शुरू कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh हो या Canada, हिंदुओं पर अगर हमला होता है तो Modi खुलकर अपना विरोध जाहिर करते हैं

सेना और पुलिस हिंदुओं को निशाना बनाती नजर आई। यानी बांग्लादेश में सरकार बदल गई लेकिन हिंदुओं के लिए हालात नहीं बदले हैं। तीन महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है और बांग्लादेश के हिंदू हिंसा का शिकार हो रहे हैं। अब तक कट्टरपंथी हिंदुओं पर अटैक कर रही थी। पहली बार ऐसी तस्वीर आई जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। ये घटना ढाका से करीब 250 किलोमीटर दूर की है। डोनाल्ड ट्रंप ने दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि वहां पूरी तरह अराजकता की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मेरे निगरानी में ऐसा कभी नहीं होता। 

प्रमुख खबरें

नासिक का उदमल बनेगा महाराष्ट्र का पहला डार्क स्काई गांव, प्रशासन ने 42.14 लाख रुपये मंजूर किए

वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद पीड़ितों की मदद के लिए 50 Mental Health विशेषज्ञ तैनात

Airfare Increase India | जेट फ्यूल में 6.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी! क्या अब महंगी होगी हवाई यात्रा? जानें नए रेट्स