फेसबुक पर सबसे लोकप्रिय भारतीय अभिनेता बने बिग बी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2018

मुंबई। एक नए सर्वेक्षण में मेगास्टार अमितााभ बच्चन को फेसबुक पर सबसे लोकप्रिय भारतीय अभिनेता चुना गया है। ‘स्कोर ट्रेंड्स’ के अनुसार, इस मशहूर सोशल नेटवर्किंग साइट पर 75 वर्षीय बिग बी के 3 करोड़ प्रशंसक (फॉलोअर्स) हैं। सर्वेक्षण में अमिताभ 100 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद सलमान खान 95 के साथ दूसरे स्थान पर और 68 अंकों के साथ शाहरुख तीसरे स्थान पर हैं। ‘स्कोर ट्रेंड्स’ के सह - संस्थापक अश्विनी कॉल ने एक बयान में कहा कि इस सूची में फिल्म ‘ पद्मावत ’ के अभिनेता रणवीर सिंह 52 अंकों के साथ चौथे और 49 अंकों के साथ अक्षय कुमार पांचवें स्थान पर हैं।

 

अमिताभ बच्चन की फेसबुक पर बढ़ती लोकप्रियता उनके पक्ष में काम आई क्योंकि अभिनेता अपनी पोस्टों के जरिए आधिकारिक पेज पर 100 प्रतिशत सक्रिय हैं। यह किसी भारतीय सितारे के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कम होती लोकप्रियता पर मजाक में ट्विटर छोड़ने की धमकी देने वाले बिग बी ने इस सर्वेक्षण को री.ट्वीट किया और लिखा , ‘‘ येस ... अब ट्विटर, क्या आप भी ऐसा कर सकते हैं।’’ अभिनेता के ट्विटर पर तीन करोड़ 44 लाख प्रशंसक हैं। 

प्रमुख खबरें

Stock Market Crash| सेंसेक्स 750 अंक से नीचे गिरा, 74 हजार के स्तर पर पहुंचा, जानें क्यों आई गिरावट

Stroke Syndrome: ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना आपकी सेहत को पड़ सकता है भारी, जानिए क्या है ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम

Manish Sisodia की जमानत याचिका पर ED-CBI को नोटिस, 8 मई को होगी अगली सुनवाई

पूरे देश में 15 सीट भी नहीं जीत सकती TMC, कृष्णानगर में बोले पीएम मोदी- कोई सरकार बना सकता है, तो वो सिर्फ NDA है