Modi के अमेरिका दौरे से पहले बड़ा 'धमाका'! इस्लामाबाद की क्यों बढ़ी टेंशन

By अभिनय आकाश | Jan 29, 2025

हिंदुस्तान से जुड़ी हर खबर पाकिस्तान के लिए इज्जत बचाने का मौका बन जाती है। 26 जनवरी के अगले ही दिन शाम के वक्त खबर आई कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। इसमें पीएम मोदी के व्हाइट हाउस जाने का जिक्र हुआ। अगले महीने पीएम मोदी ट्रंप से अमेरिका जाकर मुलाकात कर सकते हैं। लेकिन ट्रंप की लिस्ट में अब तक इस्लामाबाद का नंबर नहीं आया। ट्रंप के फोन कॉल के इंतजार में बैठे शहबाज इस खबर के बाद बैचेन हो गए। वाशिंगटन से आई खबरें देख देखकर इस्लामाबाद की जनता के सीने पर सांप लोटने लगा है। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बातचीत हुई। व्हाइट हाउस से जारी बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने अपने फायदे और भरोसेमंद साझेदारी को जारी रखने की बात की। इसी कॉल में पीएम मोदी के व्हाइट हाउस जाने की योजना पर भी बात हुई। 

इसे भी पढ़ें: Israel को हथियारों से पाटने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने हटाई बाइडेन सरकार वाली रोक

अमेरिका का पीएम मोदी को व्हाइट हाउस में बुलाने का फैसला ऐसा है जैसे मानों कई लोगों के जले में नमक लगा दिया गया हो। अमेरिका और भारत मिलकर नई तकनीक, इवेंस्टमेंट, एनर्जी और डिफेंस के मुद्दे पर बड़ी डील करने वाले हैं। पाकिस्तान इन सेक्टर्स में नील बट्टे सन्नाटा है। अमेरिका में राष्ट्रपति बदल गए। पहले बाइडेन और अब ट्रंप आ गए। लेकिन इस्लामाबाद का वक्त नहीं बदला। बाइडेन ने पाकिस्तान की मिसाइलों को ठप्प करने का इंतजाम कर दिया था। अब ट्रंप ने आते ही पाकिस्तान को मिलने वाली मदद पर रोक लगा दी।  

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा