By अंकित सिंह | Mar 29, 2022
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आजम खान यूपी विधानसभा में विधायक के तौर पर शपथ नहीं ले पाएंगे। सीतापुर जेल प्रशासन ने आजम खान को शपथ लेने के लिए अनुमति देने की याचिका दाखिल की थी जिसे कोर्ट की ओर से खारिज कर दिया गया है। आपको बता दें कि आजम खान ने हालिया विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उन्होंने रामपुर सीट से जीत हासिल की है। आजम खान ने भाजपा के आकाश सक्सेना को हराया था। इससे पहले आजम खान रामपुर से लोकसभा के सांसद थे। लेकिन आजम खान ने अखिलेश यादव के साथ लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।