हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन भाजपा में शामिल, पुरानी पार्टी को बताया दिशाहीन

By अंकित सिंह | Sep 28, 2022

भले ही एक और कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रही है। लेकिन दूसरी ओर उसके पार्टी के नेता लगातार बाय-बाय कह रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। लेकिन इस चुनाव से पहले ही कांग्रेस को लगातार कई बड़े झटके लग चुके हैं। आज के मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भी कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद हर्ष महाजन ने अपनी पुरानी पार्टी पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। हर्ष महाजन ने कांग्रेस को दिशाहीन बता दिया।

इसे भी पढ़ें: BJP ने गुजरात, हिमाचल के साथ ही अगले साल होने वाले सभी विधानसभा चुनावों की भी रणनीति बना ली

महाजन ने बार-बार कहा कि कांग्रेस में ना लीडर (नेता) हैं, ना ही विजन(दृष्टिकोण) है। बस, मां-बेटे का राज है।’ महाजन का इशारा वीरभद्र सिंह की पत्नी और पुत्र की ओर था। वीरभद्र सिंह का पिछले साल निधन हो गया था। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद हैं और वह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह विधायक हैं। महाजन लंबे समय तक वीरभद्र सिंह के सहयोगी रहे। वह हिमाचल प्रदेश के पशुपालन मंत्री भी रह चुके हैं। महाजन के पिता देश राज महाजन विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हर्ष महाजन तीन बार लगातार चंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बने।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर