IPL 2024: गुजरात टाइंट्स को लगा बड़ा झटका, महोम्मद शमी आईपीएल के 17वें सीजन से हुए बाहर

By Kusum | Feb 22, 2024

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। जहां भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल के 17वें सीजन से बाहर हो गए हैं। उनके बाएं टखने में चोट लगी हुई है। शमी को इसके लिए ब्रिटेन में सर्जरी की जरूरत होगी।

शमी वर्ल्ड कप के बाद से ही भारतीय टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। 33 साल के शमी वर्तमान में भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से भी बाहर हैं। 

शमी ने आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। शमी ने कुल 17 मैचों में 18.64 के एवरेज से सर्वाधिक 28 विकेट अपने नाम किए थे। शमी का आईपीएल करियर काफी बेहतरीन रहा है। शमी ने अब तक 110 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.87 के एवरेज और 8.44 की इकोनॉमी रेट से 127 विकेट अपने नाम किए हैं। शणी ने दो मौकों पर पारी में चार विकेट भी झटके हैं। 

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज