Karnataka Elections से पहले JDS को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद एलआर शिवराम गौड़ा भाजपा में शामिल

By अंकित सिंह | Apr 05, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं का दल-बदल लगातार जारी है। इन सब के बीच जनता दल सेक्युलर को बड़ा झटका लगा है। जद (एस) के मांड्या से पूर्व सांसद एलआर शिवराम गौड़ा आज बेंगलुरू में भाजपा में शामिल हो गए। राज्य भाजपा प्रमुख नलिनकुमार कटील की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता हासील की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा कि लोग बीजेपी के पक्ष में हैं। इस बार हमें कर्नाटक में अधिक सीटें और अधिक वोट शेयर मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: News Raftaar I बंगाल-बिहार की हिंसा पर जारी है राजनीति, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा था कि भाजपा राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाएगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का ‘‘सपना’’ देख रहे हैं, लेकिन यह साकार नहीं होगा। बोम्मई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का मुख्य ध्यान सत्ता और मुख्यमंत्री पद पर है, राज्य के लोगों के कल्याण पर नहीं है। 

प्रमुख खबरें

लाल गलियारे का अंत: शाह की जीरो टॉलरेंस नीति ने रची सुरक्षा की नई इबारत

America के बेस पर सीरिया की आर्मी का पूरा कब्जा, मिडिल ईस्ट में ये क्या हो गया?

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने Connor Esterhuizen को टॉम बैंटन की जगह टीम में किया शामिल

Sarvepalli Radhakrishnan Death Anniversary: Nehru ने Radhakrishnan को क्यों भेजा था Soviet Union? जानें President बनने तक का पूरा सफर