Breaking : लालू यादव को बड़ा झटका, चारा घोटाला केस में सुनाई गई 5 साल की सजा

By अंकित सिंह | Feb 21, 2022

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। स्पेशल सीबीआई अदालत ने चारा घोटाला मामले में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही लालू यादव पर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। चारा घोटाला का यह डोरंडा मामला है, जोकि 5वां केस है। लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा सुनाई गई है। अपने आप में राजद सुप्रीमो के लिए यह बड़ा झटका कहा जा सकता है। इससे पहले लालू यादव को डोरंडा कोषागार के 139.35 करोड रुपए के गबन के मामले में दोषी करार दिया गया था। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के न्यायाधीश एस के शशि ने 15 फरवरी को लालू यादव समेत 38 आरोपियों को इस मामले में दोषी करार देते हुए सजा पर सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख तय की थी। चारा घोटाले में गबन के मामलों में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पहली बार 30 जुलाई, 1997 को जेल गए और तब वह 134 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहे। 

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा