विपक्षी एकता को बड़ा झटका, TMC सांसद बोले- कांग्रेस नेताओं द्वारा बुलाई गई बैठकों में नहीं होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Mar 15, 2023

विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह कांग्रेसी नेताओं द्वारा बुलाए गए इससे भी बैठक में शामिल नहीं होगी। दरअसल, संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। दूसरे चरण के तीसरे दिन भी संसद में जबरदस्त हंगामा है। हंगामे को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेताओं की ओर से एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विपक्षी दलों के लगभग सभी नेता शामिल हो रहे हैं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने दूरी बना रखी है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस कांग्रेस पर ही जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सबके बीच लोकसभा में टीएमसी के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने साफ तौर पर कह दिया है कि उनकी पार्टी किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें: Parliament में हगांमे को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, जयराम रमेश बोले- जेपीसी की मांग उठाने नहीं दी जा रही

सुदीप बंधोपाध्याय का यह बयान विपक्षी एकता को बड़ा झटका है। हाल में ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी दलों से भाजपा को हराने के लिए एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की अपील की थी। उन्होंने समान विचारधारा वाले दलों को आमंत्रित भी किया था। हालांकि, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और ममता बनर्जी के बीच जबरदस्त वार-पलटवार का दौर भी देखने को मिला। इन सब के बीच ममता बनर्जी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी 2024 का चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। 

प्रमुख खबरें

NSE की प्रस्तावित लिस्टिंग से भारतीय IPO बाजार मजबूत होगा, Unlisted Shares पर बढ़ेगा दबाव

UP Cabinet: बेसिक शिक्षा के 14,429 प्राथमिक स्कूल बनेंगे Smart School

BJP MLA Gajendra Daral पर दलित मंडल अध्यक्ष से मारपीट का केस दर्ज

UAPA मामले में ISIS समर्थक समूह के कथित सदस्य को Delhi High Court से मिली जमानत