विपक्षी एकता को झटका, No-Confidence Motion के खिलाफ है YSR Congress, कहा- इसकी क्या जरूरत थी

By अंकित सिंह | Jul 26, 2023

संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। हालांकि, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है और उनकी पार्टी इस प्रस्ताव का विरोध करने जा रही है। उन्होंने कहा, "जब सब कुछ अच्छा चल रहा है, तो अविश्वास प्रस्ताव की आवश्यकता कहां है? हम प्रस्ताव का विरोध करने जा रहे हैं।" यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि वह इस मामले पर विपक्ष के समर्थन पर निर्भर थी।

इसे भी पढ़ें: Motion of no confidence: राज्यसभा के सांसद नहीं कर सकते वोटिंग, लोकसभा में कब लाया गया पहली बार, कानून की भाषा में समझिए अविश्वास प्रस्ताव

सरकार को चुनौती

अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष को सदन में सरकार के बहुमत को चुनौती देने की अनुमति देता है, और यदि प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो सरकार को इस्तीफा देना पड़ता है। इसे कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई ने पेश किया था। गोगोई असम से आते हैं और वह लोकसभा में कालियाबोर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों की मंगलवार को हुई बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बारे में फैसला हुआ था। कांग्रेस ने अपने सदस्यों को व्हिप जारी करके कहा है कि वे बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे संसद भवन स्थित पार्टी संसदीय दल के कार्यालय में मौजूद रहें। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार