Asia Cup 2022: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, एशिया कप से बाहर हुए तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी

By अंकित सिंह | Aug 20, 2022

एशिया कप क्रिकेट में कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है। 28 अगस्त को भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों ही टीमें एशिया कप के लिए तैयारी भी कर रही हैं। इन सब के बीच पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चोट की वजह से एशिया कप से ठीक पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने के दौरान शाहिद अफरीदी को चोट लगी थी। इसके बाद से उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल एडवाइजरी कमेटी ने 4-6 सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। एशिया कप के अलावा शाहीन अफरीदी इंग्लैंड के खिलाफ भी घरेलू मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। कहीं ना कहीं, पाकिस्तान के लिहाज से यह बड़ा झटका है।

28 तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा जबकि एशिया कप यूएई में 27 अगस्त से शुरू होकर 11 सितंबर तक चलेगा। एशिया कप में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं। भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, झूलन की ODI में वापसी, किरण नवगीरे को T20 टीम में मिला मौका

टी20 एशिया कप के लिए टीम- बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमां, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी (अब बाहर), शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर।

प्रमुख खबरें

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ